उत्तपम रेसिपी (Uttapam Recipe)

उत्तपम रेसिपी (Uttapam Recipe)

उत्तपम रेसिपी : साउथ इंडियन खाने में ऐसे बहुत से लोक​प्रिय व्यंजन है जिन्हें आप कुछ ही मिनटों में बना सकते हैं। उन्हीं व्यंजनों में उत्तपम भी खूब चाव से खाया जाता है। उत्तपम को कई सूजी, ओट्स और दाल के बैटर से बनाया जाता सकता है।

उत्तपम बनाने के लिए सामग्री : डोसे की तरह ही उत्तपम बनाने के लिए भी बैटर तैयार किया जाता है। इसका मिश्रण चावल, धुली उड़द दाल और मेथी के बीज से बनाया जाता है। जिसके बाद इसे पैन पर तेल लगाकर सेका जाता है। आप चाहे तो उत्तपम में प्याज का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।

उत्तपम को कैसे सर्व करें: यह एक हेल्दी स्नैक्स है जिसे आप चाहे तो नाश्ते में हरी चटनी या नारियल की चटनी के साथ खा सकते हैं। आप चाहे तो इसे बच्चों के लंच बॉक्स में भी रख सकते हैं।

उत्तपम की सामग्री

  • 2 कप पिसे चावल (360 ग्राम)
  • 1/2 कप धुली उड़द (90 ग्राम)
  • 1/2 टी स्पून मेथी के बीज
  • 2 टी स्पून नमक
  • गर्म तवा
  • उत्तपम पर डालने के लिए : तेल

उत्तपम बनाने की वि​धि

  • 1.चावल, दाल और मेथी के बीज पांच से छह घंटे के लिए पानी में भिगो दें।
  • 2.इन्हें नमक और पानी के साथ बारीक पीस लें। पेस्ट ज्यादा गाढ़ा नहीं होना चाहिए। खमीर उठने के लिए पांच-छह घंटे रख दें।
  • 3.तवा गर्म करके उसे चिकना करने के लिए तेल डाल दें। जब तेज गर्म हो जाए, तो उस पर हल्का पानी छिड़कें और एक कप मिश्रण उस पर डालें।
  • 4.उसे हल्का फैलाएं, जब किनारे हल्के से भूरे होने लग जाएं, तो उसके चारों और तेल डाल दें।
  • 5.अब ऊपर वाली साइड को पलट कर उल्टा कर दें और दोनों तरफ से सिकने दें।
  • प्याज़ वाले उत्तपम के लिए
  • 6.उत्तपम को दोनों तरफ से सेकने के बाद उसके बारीक कटा ऊपर प्याज, टमाटर, हरा धनिया और हरी मिर्च डाल लें।

Comments