Raw mango chutney


Sweet and Spicy Raw Mango Chutney

कच्चे आम की चटनी एक बहुत ही स्वादिष्ट चटनी है जिसे आप अपने भोजन के साथ परोस सकते है. इसमें कच्चे आम की खटास होती है जो इसको और भी स्वादिष्ट बनाता है.

कच्चे आम की चटनी को पुदीना तवा पराठा, आलू पराठा या किसी अन्य पराठे के साथ परोसे। 

अगर आपको यह चटनी पसंद आई हो तो, आप यह भी बना सकते है 


Ingredients

  • 1 कप कच्चा आम , छीलकर काट ले
  • 3/4 कप शक्कर
  • 1 छोटा चमच्च अदरक , बारीक काट ले
  • 1/4 छोटा चमच्च लाल मिर्च पाउडर
  • 1/4 छोटा चमच्च हल्दी पाउडर
  • 1/2 छोटा चमच्च जीरा , क्रश कर ले
  • 1/2 बड़ा चमच्च निम्बू का रस
  • नमक , स्वाद अनुसार

Directions for कच्चे आम की चटनी रेसिपी - Sweet and Spicy Raw Mango Chutney

  1. कच्चे आम की चटनी बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में 1/2 कप पानी उबाल ले. अब इसमें आम डाले और उसे ढक ले. आम के नरम होने तक पकाए। 

  2. अब इसमें शक्कर, अदरक, जीरा, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और नमक डाले। शक्कर के घुलने तक मिला ले. उसके बाद आंच कम करें और अगले 10 मिनट तक पकने दे.  

  3. 10 मिनट बाद इसमें निम्बू का रस डाले और 2 से 3 मिनट और पकने दे. गैस बंद करें, ठंडा होने दे और एक एयर टाइट कंटेनर में स्टोर करें। 

No comments:

Post a Comment

If you have any doubts. Please let me know

Adbox