Rice Kheer

चावल की खीर बनाने की सबसे आसान और सही विधि


एक नज़र
रेसिपी क्विज़ीन :इंडियन
कितने लोगों के लिए :2 - 4
समय :15 से 30 मिनट
मील टाइप :वेज

आवश्यक सामग्री
100 ग्राम (आधा कप) चावल
2 लीटर दूध
100 ग्राम (आधा कप) चीनी/ मिश्री
4 इलायची पिसी हुई
8 से 10 बादाम बारीक कटे
8 से 10 काजू बारीक कटे
एक बड़ी चम्मच चिरौंजी
7 से 8 मखाने कटे हुए
2 बड़े चम्मच कद्दूकस किया नारियल या नारियल का बुरादा
5 से 6 पत्ती केसर की (चाहें तो)
घी

सजावट के लिए
कटे हुए पिस्ता और बादाम से चावल की खीर को सजाकर सर्व करें. 

विधि
- सबसे पहले चावल साफ करके अच्छी तरह धो लें. चावल का सारा पानी निकालकर इन्हें 5 मिनट के लिए एक छलनी में करके रख दें.
- अब कड़ाही में एक चम्मच घी डालकर गैस पर गर्म करें. फिर इसमें चावल डालकर 2 से 3 मिनट तक धीमी आंच पर एक बड़ी चम्मच से चलाते हुए फ्राई करें. 
खीर बनाने के बर्तन में दूध डालक र इसमें आधा कप पानी मिलाएं और गैस पर गर्म करने रख दें.
- दूध में उबाल आने के बाद इसमें भुने हुए चावल डालकर 8 से 10 मिनट तक मध्यम आंच पर बड़े चम्मच से चलाते हुए पकाएं. ध्यान रखें चावल बर्तन के तले में चिपके नहीं.
- जब चावल गलकर अच्छी तरह पक जाएं, तो दूध में चीनी डालकर मिलाएं.
- चीनी घुलने के बाद दूध में नारियल का बुरादा, मखाने , बादाम, काजू और चिरौंजी डालकर, खीर गाढ़ी होने तक लगभग 8 से 10 मिनट मध्यम आंच पर पकाएं.
- जब खीर गाढ़ी हो जाए तो, इसमें पिसी हुई इलायची, और केसर मिलाकर 2 मिनट तेज आंच पर पकाने के बाद गैस बंद कर दें.

चावल की खीर तैयार है. इसे गर्मागर्म खाएं या फिर फ्रिज में ठंडी करके भी सर्व कर सकते हैं. 

No comments:

Post a Comment

If you have any doubts. Please let me know

Adbox