Advertisement

Main Ad

बेसन के लड्डू रेसिपी (Besan ke ladoo (laddu) Recipe)

 

बेसन के लड्डू रेसिपी (Besan ke ladoo (laddu) Recipe)

बेसन के लड्डू : बेसन के लड्डू भारत में बहुत ही लोकप्रिय हैं। इन्हें आप किसी त्योहार या फिर शुभ अवसर भी बना सकते हैं। इन्हें बनाना बेहद ही आसान है। देसी घी और बेसन को भूनकर अपने घर बनाएं लजीजदार बेसन के लड्डू। इनमें आप चाहे तो बादाम भी डाल सकते हैं। इसे त्योहार के सीजन में खुद बेसन के लड्डू बनाकर अपने घरवालों और देस्तों को सरप्राइज दें।

बेसन के लड्डू बनाने के लिए सामग्री : बेसन के लड्डू सदाबहार हैं जिन्हें बेहद ही कम सामग्री से बनाया जा सकता है। ये लड्डू बनाने के लिए बेसन, चीनी, घी और बादाम या पिस्ता चाहिए होता है। बेसन के लड्डूओं की शेल्फ लाइफ काफी लम्बी होती है।

बेसन के लड्डू की सामग्री

  • 2 कप बेसन
  • 1/2 कप घी
  • ¾ (पिसी हुई) कप चीनी
  • ¼ इलायची पाउडर
  • बादाम , टुकड़ों में कटा हुआ
  • चांदी का वर्क
  • पिस्ता , टुकड़ों में कटा हुआ

बेसन के लड्डू बनाने की वि​धि

  • 1.कढ़ाही में घी और बेसन को मिक्स करें और कढ़ीब 30 मिनट के लिए हल्की आंच पर छोड़ दें। इसे तब तक भूनें जब तक इसका कलर भूरे रंग का न हो जाए।
  • 2.इसका रंग हल्का ब्राउन रहना चाहि। आंच बंद कर दें और इस मिश्रण को पूरी तरह ठंडा होने दें।
  • 3.इसके बाद इसे ठंडा होने के लिए रख दें। ठंडा हो जाने पर इसमें चीनी का पाउडर और इलायची पाउडर मिक्स करें।
  • 4.इन लड्डूओं को आप 4 से 6 सप्ताह के लिए एयरटाइट डिब्बे में रख सकते हैं।
  • 5.दोनों चीजों को अच्छी तरह मिला लेने के बाद अपनी हथेलियों का इस्तेमाल कर लड्डू तैयार करें।
  • 6.गार्निशिंग के लिए इसके ऊपर चांदी का वर्क और बादाम लगाएं। सर्व करें।



Post a Comment

0 Comments